ias preparation tips
UPSC

IAS Preparation Tips; जॉब के साथ कैसे करें आईएएस की तैयारी

IAS PREPARATION TIPS; जॉब के साथ कैसे करें आईएएस की तैयारी

IAS PREPARATION TIPS; आईएएस बनना लाखों लोगों का सपना होता है, लेकिन इस सपने को पूरा करने के लिए जिस लगन और मेहनत की जरूरत होती है उससे अधिकतर लोग डर जाते हैं। और उनका यही डर हार का कारण बनता है।

अगर आपको पार्ट टाइम जॉब के साथ आईएएस की तैयारी करनी है तब तो आप कर ही सकते हैं।
लेकिन अगर आपको फुल टाइम नौकरी के साथ तैयारी करनी हैं तब भी आपके पास लगभग 4-5 घंटे का समय तो मिल ही जाएगा तैयारी के लिए।

जॉब के साथ तैयारी करने के लिए आपको अपना पूरा फोकस जॉब के बाद सिर्फ पढाई में लगा देना है यदि आप ठीक समय सरणी के अनुसार पढ़ेंगे तो आप तैयारी कर पाएंगे।
ठीक रणनीत के साथ आपको तैयारी करनी है और आते जाते समय जब आप बस में या मेट्रो में होते हैं तब भी आपको कुछ rivision करते रहना है।

IAS preparation tips

Travelling के समय कुछ पढ़ते रहें

ट्रैवेलिंग के समय कुछ ऐस पढ़ते रहना है जो आसान हो ताकि जल्दी से याद हो सके। उसके अलावा आपकी वीकेंड में भी आपको अपना समय पढाई को ही देना है। वीकेंड में आपको जैम कर पढाई करना है, आपको समय प्रबंधन का ध्यान रखना है।

IAS preparation Tips डेडलाइन बनायें

आपको अपना एक लक्ष्य निर्धारण कर लेना है की रोज कितना सिलेबस पढ़ना है, हफ्ते में की पढ़ना है, महीने सबकी डेडलाइन बनायें। और थोड़ा ही लक्ष्य निर्धारित करें पर उतना ख़त्म जरूर कर दें।
लक्ष्य निर्धारित करने से आपको अंदाज़ा रहेगा की कितना पढ़ा है और अभी कितना पढ़ना बाकि है।

Demo Class Ethics | Dr. Vikas Divyakirti | Introduction of Syllabus | GS (Pre+Mains) Online Course

वीकेंड का अच्छा प्रयोग करें

जब आपकी छुटियाँ होती हैं उस समय का प्रयोग आपको सिर्फ अपनी पढाई को देना है। जब आप समय सारणी बनाये तो उसमे वीकेंड में अधिक पड़ने वाला समय रखे।

यदि किसीको जॉब के साथ पढाई करना है तो इसका मतलब ये नहीं है की आप सोना छोड़ देंगे। आपको प्रॉपर नींद लेनी है।
कई बार लोग भरम में रहते हैं की नीड से कोम्प्रोमाईज़ करने से सिलेक्शन हो जाएगा।

UPSC लम्बी यात्रा है अगर आप थक गए तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे। UPSC कठिन परीक्षा है पढ़ते पढ़ते कैंडिडेट थक जाता है तो उसे एनर्जी बनाये रखने के लिए पूरी नींद चाहिए।

हवाई लक्ष्य निर्धारित न करें

UPSC या किसी भी बड़े एग्जाम की तैयारी करते समय जब शुरुआत में लोग आते हैं तो बहुत बड़े-बड़े लक्ष्य निर्धारित कर लेते है।
उसके बाद होता ये है की न तो कोई छोटा लक्ष्य पूरा हो पाता है न बड़ा। ऐसे में कैंडिडेट निराश होता है, डिमोटिवेट हो जाता है की मैं तो कर ही नहीं पा रहा हु।
आपने रोज की पढाई का लक्ष्य छोटा रखेंगे तो आसानी से पूरा कर पाएंगे और अपने आप को रिवॉर्ड कर पाएंगे।

ऑनलाइन स्टडी ग्रुप में शामिल हों IAS Preparation Tips

जो कैंडिडेट सिर्फ सिविल सर्विसेज की तेरे ही करते हैं उसके पास कई ऐसे दोस्त होते हैं जो साथ में तैयारी कर रहे हों।
लेकिन जॉब के साथ तैयारी करने वालों के पास ऐसी सुबिधा नहीं रहती है। UPSC की तैयारी के लिए एक अच्छे एनवायरनमेंट का होना बहुत जरुरी है।

इसलिए आपको ऑनलाइन के किसी स्टडी ग्रुप को ज्वाइन कर लेना चाहिए इससे आप अपडेट रहेंगे की और कैंडिडेट किस तरह पढाई कर रहे हैं।

आप लोगों से अपने नोट्स भी शेयर कर पाएंगे और उनके नोट्स आप ले पाएंगे।
ऑनलाइन स्टडी ग्रुप के लिए आप टेलीग्राम का उपयोग कर सकते हैं ,यदि पढाई से सम्बंधित कोई प्रश्न हो तो आप वो भी पूछ सकते हैं। इससे आपके टाइम की बचत होगी।

करंट अफेयर से अपडेट रहें

आईएएस की तैयारी में जो बहुत ही बड़ी भूमिका ऐडा करता है वो है करंट अफेयर। यदि आपने अपना पूरा सिलेबस पढ़ लिया है और करंट को इग्नोर कर रहे हैं तो बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं।

इसके लिए आपको रोज का नेवसपपेर जरूर पढ़ना है यदि आप न्यूज़ पेपर नहीं पढ़ सकते हैं तो ऐसे बहुत से ऑडियो चैनल्स हैं जो आपको डेली की न्यूज़ बता देंगे लेकिन आप न्यूज़ से अपडेट जरुर रहे।
करंट का रोले UPSC में 60% का है। और इतने बड़े portion को काम समय देना ठीक नहीं है।

मॉक टेस्ट Join करें Ias Preparation Tips

आप जो कुछ भी पढ़ रहे यहीं वो कितना सही हैं उसकी जांच करने के लिए आपको लगातार मॉक टेस्ट देते रहना चाहिए। आप किसी भी अच्छे कोचिंग के मॉक टेस्ट ज्वाइन कर सकते हैं। ऑनलाइन भी मॉक टेस्ट्स होते हैं पर आपको इसमें कोई भी देरी नहीं करनी है।

पहले स्टार्टिंग में आपको सिर्फ मैन्स एग्जाम का टेस्ट सीरीज ज्वाइन करना है।
लेकिन जब प्रीलिम्स एग्जाम के तीन से चार महीने रह जाएँ तब आपको प्रीलिम्स के मॉक टेस्ट ज्वाइन कर लेना है।
इससे आपको अपनी तैयारी का अंदाज़ा होगा की आपने कितना पढ़ा है।

शॉट्स नोट्स बनायें

जबसे आप अपनी तैयारी शुरु कर रहे हैं, आप जितना भी पढ़ रहे हैं, उनके अचे नोट्स बनाते जाइये।
इससे आपको बाद में बहुत मदद मिलेगी।

आपको Revision के लिए सारे नोट्स मिल जाएंगे और आपको मोटी मोटी पुस्तकों को फिरसे नहीं पलटना पड़ेगा।
क्युकी एग्जाम के समय आपके पास समय भी नहीं रहता है की आप इतना सब दोबारा पढ़ें।

मटेरियल सीमित रखे

सभी कैंडिडेट के लिए ये जरुरी है की काम किताबें रखे।
शुरुआत में अधिकतर बच्चे ये गलती करते हैं की अपने मटेरियल को बहुत बढ़ा लेते हैं।
फिर अधिक किताबों को कोई भी एक दो रीडिंग तो दे सकता है लेकिन अधिक बार अभ्यास नहीं कर पाएगा। UPSC के लिए बहुत जरुरी है की आपने जो कुछ भी पढ़ा है उसे बार बार दोहराएं।

आपको ये बात ध्यान रखना है की आपको अधिक पढ़ने से ज्यादा Revison पर ध्यान देना है।
क्युकी आपको एग्जाम तक सारे Facts को ध्यान में रखना है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण

हमारे लेख के बारे में आपकी क्या राय है हमें जरूर बताएं। साथ ही यदि आपको हमारा ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया हमें कमेंट करके बताएं, और हमारे आगे के लेख को भी पढ़ें।
आपकी राय हमारे लिए बहुत महत्वापूर्ण हैं
सकारात्मक रहें , खुस रहें , जय हिन्द जय भारत


People read these also;-

UPSC IAS Mains Preparation tips by IAS Tina Dabi

Hathras Satsang Accident

UPSC prelims Result 2024 Declared, know the importance of DAF

Leave a Reply