byelections india bloc won
मनोरंजन

Assembly by-election result 2024: इंडिया गठबंधन को बड़ी जीत

Assembly by-election result 2024: इंडिया गठबंधन को 13 सीटों में से मिली 10 पर जीत

Assembly by-election result 2024; शनिवार 13-07-2024 को विधानसभा के उपचुनाव का रिजल्ट घोसित हुआ। ये रिजल्ट १३ सीट्स पर था जिनमे से १० सीट को INDIA गंठबंधन ने जीत लिया है। एक सीट को निर्दलीय द्वारा जीता गया है। तथा NDA को इस बार सिर्फ दो सीट से संतोष करना पड़ेगा।

देश के सात राज्यों की १३ विधानसभा सीटों पर मतगड़ना हुई है जिसका परिणाम शनिवार को घोसित कर दिए गया है। इस बार इंडिया गठबंधन को बड़ी जीत मिली है। हर तरफ गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने गुलाल खेलकर अपनी खुसी जाहिर की है।

कांग्रेस ने जीती उत्तराखंड की सीट

कांग्रेस ने अपना झंडा गाड़ दिया है। उत्तराखंड की दोनों सीटों पर जीत हासिल करके कांग्रेस ने अपना परचम लहरा दिया है।
मंगलौर की सीट पर कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन बाल बाल बचे। शुरूआती काउंटिंग में वो हारते दिखे लेकिन बाद में वो कुछ वोटों से जेट गए हैं।
निजामुदीन ने 422 वोटों से जीत हासिल की है।
कांग्रेस के निजामुद्दीन को कुल 31,727 वोट मिले, जबकि भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को 31,305 वोट मिले। बसपा के उम्मीदवार उबेदुर्रहमान 19,559 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

इससे पहले भी मंगलौर सीट हमेशा से बसपा और कांग्रेस के पास ही रही है।

Assembly by-election result 2024

कांग्रेस की जीत Assembly by-election result 2024

NDA को बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर भी हार का सामना करना पड़ा है। बद्रीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार लखपत बुटोला ने भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र भंडारी को 5,224 मतों से हरा दिया है।

आपको बता दें की लखपत बुटोला को 28,161 वोट और भाजपा के राजेंद्र भंडारी को 22,937 वोट मिले। इससे पहले जब 2022 में विधानसभा चुनाव हुए थे तब कांग्रेस ने इस सीट को जीत लिया था।

पंजाब में दलबदलू को जनता ने चटाई धूल

पंजाब में पहले से ही आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत जीते हुए थे। इस बार भी उन्होंने जालंधर पश्चिम सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुरल को 37,325 मतों के अंतर से हराया।

अंगुरल के मार्च में ‘आप’ पार्टी के विधायक के रूप में इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के बाद यह सीट खसली हो गई थी। क्युकी जनता इस दलबदलू नेता से बहुत समय से परेशां थी इसलिए इस बार जनता ने इन्हे सबक सिखाते हुए आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया।

बिहार रुपाली सीट से निर्दलीय की जीत

बिहार की रुपाली सीट ऐसी है जहा NDA तथा INDIA गंठबंधन दोनों को ही हार का मुँह देखना पद रहा है।
यहाँ की सीट से निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। ये शंकर सिंग हैं जिन्होंने जेडीयू के कलाधर प्रसाद मंडल को 8246 वोट से हरा दिया है।
बड़ी दिग्गज उम्मीदवार रही आरजेडी की उम्मीदवार बीमा भारती को 30619 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहीं। इससे पहले बीमा भारती यहां से विधायक भी रह चुकी हैं।

उन्होंने इस्तीफा देकर आरजेडी के टिकट पर पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वहां भी करारी हार मिली थी। इनका दल बदलने का रिकॉर्ड बन चुका है इसलिए बिहार की जाता ने इन्हे दूल चटाई है इस बार।

दो सीट पर NDA को जीत Assembly by-election result 2024

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर की सीट जीत ली है।
भाजपा उम्मीदवार आशीष शर्मा को 27,041 वोट मिले, इनके खिलाफ पार्टी कांग्रेस के पुष्पिंदर वर्मा को 25,470 वोट मिले। आशीष शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार को 1571 वोटो से हराया। इसके अलावा मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर भाजपा के कमलेश प्रताप शाही कांग्रेस के धीरन शाह इनवती को 3027 वोट से हराया दिया है। यह सीट पहले कांग्रेस के कब्जे में थी। कमलेश प्रताप शाही भी कांग्रेस के टिकट पर जीते थे लेकिन बाद में इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे। यहां की जनता ने कमलेश प्रताप शाही पर फिर से एक बार भरोसा जताया है।


People Read These Also

SUPREME COURT: मुस्लिम महिला भी पति से गुजारे भत्ते की हक़दार

Neet Paper leak केंद्र का दावा-पेपर लीक मामले पर टेलीग्राम वीडियो फर्जी

Leave a Reply